मुजफ्फरनगर: पंचायत में खूनी संघर्ष, ससुरालियों ने मायके वालों को हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 10 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। छपार में एक पंचायत में पति-पत्नी के विवाद के कारण दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। महिला के ससुरालियों और मायके वालों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।
शाम साढ़े तीन बजे के लगभग पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौच और मारपीट शुरू हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों पर लाठी-डंडे और ईटों से हमला किया। घटना के दौरान हाईवे पर कार, थार और वैगन आर जैसी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घायल लोगों में सलमान, कैफ, साजिद और विवाहिता की मां सलमा शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीओ सदर रविशंकर मिश्र ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। झगड़े में शामिल 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां