भोपाल में तीसरी कक्षा के छात्र की गोली लगने से मौत, घर की बालकनी में खून से लथपथ अचेत मिला था मासूम
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। बच्चा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपने घर की बालकनी में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिला था।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे उन्होंने बच्चे को बालकनी में बेहोश हालत में देखा। उसके सिर से खून बह रहा था और आसपास खून फैला हुआ था। घबराए परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए कमला नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। कई घंटों तक चले उपचार के बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 12 वर्षीय इब्राहिम पुत्र रिजवान लाला के रूप में हुई है, जो जेपी नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। इब्राहिम के पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते हैं।
पुलिस और एफएसएल की जांच जारी
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद देर रात गौतम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किस परिस्थिति में चली। यह भी जांच का विषय है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका रही।
बाहरी लोगों की आवाजाही जांच के दायरे में
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि बच्चे के घर पर आमतौर पर देर रात तक बाहरी युवकों का आना-जाना रहता था। पिता से मिलने के लिए कई लोग घर आते थे। इस बिंदु को भी जांच के दायरे में रखा गया है और घटना के समय घर में मौजूद लोगों व आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
इलाके में शोक का माहौल
एक मासूम बच्चे की इस तरह अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पड़ोसियों के अनुसार, बच्चा शांत स्वभाव का था और पढ़ाई में अच्छा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां