शामली: जलालाबाद में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हटवाए अवैध कब्जे

On

जलालाबाद: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत जलालाबाद और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शुक्रवार शाम को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित कस्बे के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों और रेहड़ी-ठेली संचालकों द्वारा किए गए अवैध अस्थायी कब्जों को पूरी तरह हटा दिया गया।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित सीमा से बाहर अतिक्रमण न किया जाए, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया। अभियान के दौरान हाईवे किनारे नालों तक फैले सामान और ठेलियों को हटवाया गया। कुछ दुकानदारों ने समय की मांग की, लेकिन अधिशासी अधिकारी ने दो-टूक कहा कि पिछले कई महीनों से चेतावनी दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन त्राशी-1 : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई, जिससे 1400 रुपये की राजस्व वसूली हुई। अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर यह कार्रवाई आम नागरिकों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण हुआ तो भारी आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, लिपिक मुकेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक सैनी और पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में ग्राम्य विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का जिला सहकारी बैंक में हुआ भव्य स्वागत

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर