मुजफ्फरनगर में क्रिकेट की गेंद लगने पर दो पक्षों में पथराव, गर्भवती महिला के पेट में लगी गेंद, पुलिस ने 18 लोगों पर दर्ज की एफआईआर
मुजफ्फरनगर: मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुझेड़ा में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पथराव में बदल गया। इस घटना में गर्भवती महिला सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष से शबी हैदर ने आरोप लगाया कि क्रिकेट खेलने के दौरान गाली-गलौज और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और पथराव किया गया। पुलिस ने इस तहरीर पर इमरान, मुदस्सिर सहित 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां