सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान
सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में देखने को मिली, जहाँ सुनवाई के लिए भारी संख्या में मतदाता तों पहुंचे थे लेकिन अधिकारी नदारद मिले।
गौरतलब रहे कि इन दिनों मुजफ्फराबाद विकास खण्ड में नों मैंपिंग की सुनवाई चल रही है जिसको लेकर मतदाता अपने जरूरी कागजो को लेकर मुजफ्फराबाद विकास खण्ड कार्यालय पहुंच रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की ओर से सख्त निर्देश है कि मतदाताओं की सुनवाई में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाये। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। बावजूद इसके बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन के कार्यों का निर्वहन करने बजाये मतदाताओं के साथ मजाक कर रहे है, इसका उदाहरण रविवार को मुजफ्फराबाद विकास खण्ड मुख्यालय पर देखने को मिला। जहाँ सुबह भारी संख्या में मतदाता बारिश के दौरान अपना कामकाज छोड़ नों मैंपिंग के लिए पहुंचे, लेकिन ब्लॉक के कक्ष में ताले लटके मिले, भरी बारिश में इंतजार करने के बाद भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे, तो लोगो में रोष फेल गया। रुड़की में काम करने वाले शहजादपुर ढालवाला निवासी प्रमोद कुमार, अब्दुल रहमान, मरगूब आलम, मुस्तकीम, शमीम और मुजफ्फराबाद निवासी अंकित कुमार ने बताया कि बीएलओ की ओर से रविवार सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए नोटिस दिया गया था, जब वो यहाँ पहुंचे, तो कार्यालय पर ताला लगा मिला और अधिकारी नदारद मिले।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां