आगरा में डंपर ने ऑटो में मारी भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

On

आगरा । उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि खंदौली क्षेत्र के नगला चंदन के पास बेकाबू कैंटर ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल यात्री हाथरस जिले के नगला मनी और धांधऊ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो जगन्नाथपुरी से दर्शन कर लौट रहे थे। वे आगरा कैंट स्टेशन से दो अलग-अलग ऑटो में बैठकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक ऑटो द्वारा दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने दोनों ऑटो को रौंद दिया।

ये भी पढ़ें  सोने-चांदी की गिरावट और ज्योतिष, ग्रहों की चाल ने बिगाड़ा बाजार, क्या कहता है आपका भविष्य ?

हादसे में एक ऑटो चालक सईद की भी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चार घायलों का उपचार जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। अन्य मृतकों की शिनाख्त परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मामा का हाथ छुड़ाकर सड़क पार कर रही मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज वायरल

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील के मंसूरपुर गांव में एक लेखपाल द्वारा प्लॉट पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

शामली। जनपद शामली में रविवार को दिनदहाड़े एक कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री