मुजफ्फरनगर में सेवानिवृत्त हुए 7 पुलिसकर्मियों को एसपी क्राइम ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लंबे समय तक उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा करने वाले सात पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव और सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में मधु जादौन, श्रीपाल, तेजबहादुर सिंह, ब्रह्म सिंह डागर, रमेश चन्द्र, संजय कुमार गुप्ता और तारा सिंह शामिल रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां