‘बीमा सखी’ बनकर महिलाएं होंगी मालामाल; हर महीने मिलेगा मानदेय और मोटा कमीशन
मुजफ्फरनगर: नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘बीमा सखी योजना’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस योजना से जुड़कर महिलाएं सालाना करीब पौने दो लाख रुपये तक की आय आसानी से अर्जित कर सकेंगी। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सुमित कुमार और विकास अधिकारी अग्रिमा ने भी अपने विचार साझा किए। विद्यालय की उपाध्यक्ष अमिता चौधरी और कोषाध्यक्ष राज सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या डा. वंदना शर्मा ने जीवन बीमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भरता की इस राह को चुनने के लिए प्रेरित किया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां