यूपी पुलिस से हाई कोर्ट नाराज: एनकाउंटर मामलों में जजों पर दबाव डालने पर जताई कड़ी आपत्ति

On

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि एनकाउंटर से जुड़े मामलों में जिलों के पुलिस अधिकारी, खासकर एसपी, न्यायिक अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।

जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि कई जिलों में पुलिस अधिकारी, विशेष रूप से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) पर अपने मनचाहे आदेश पारित कराने के लिए दबाव डाल रहे हैं। अदालत ने बताया कि नए और युवा IPS अधिकारियों में खुद को न्यायपालिका से ऊपर समझने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।

ये भी पढ़ें  तूल पकड़ रहा कोलकाता के होटल में ब्राह्मण अभिनेता को गौ मांस परोसे जाने का विवाद

कोर्ट ने यह भी कहा कि कई मामलों में कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा। जिला पुलिस प्रमुख और न्यायिक अधिकारियों के बीच टकराव आम हो गया है। एक मामले में विवाद को शांत करने के लिए CJM के ट्रांसफर तक की नौबत आ गई।

ये भी पढ़ें  मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

हाई कोर्ट ने प्रदेश में बढ़ते हाफ-एनकाउंटर की घटनाओं पर भी गंभीर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि आरोपियों के पैर पर गोली मारने जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो कानून के दायरे से बाहर हैं। कई पुलिस अधिकारी समय से पहले प्रमोशन, प्रशंसा और फेम पाने के लिए हथियारों का अनावश्यक इस्तेमाल कर रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, न कि पुलिस या कार्यपालिका के पास।

ये भी पढ़ें  मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, दिल्ली की साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मिर्जापुर एनकाउंटर केस में आरोपी राजू उर्फ राजकुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पुलिस स्टेट बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अदालत ने यह भी कहा कि अगर पुलिस किसी आदेश से असंतुष्ट है, तो उसके पास पुनरीक्षण याचिका या उच्च अदालत में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है, न कि न्यायिक अधिकारियों पर दबाव बनाने का।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर