गाजियाबाद के खोड़ा में 'चखने' के विवाद में डबल मर्डर, शराब के नशे में ढाबा कर्मियों ने दो दोस्तों को चाकुओं से गोदा

On

गाजियाबाद। दिल्ली सीमा से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। प्रगति विहार स्थित एक ढाबे के बाहर ई-रिक्शा में बैठकर शराब पी रहे तीन दोस्तों पर ढाबा कर्मचारियों ने धारदार हथियारों से आत्मघाती हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में सत्यम और श्रीपाल नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी अनुराग गंभीर रूप से घायल है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में मामा का हाथ छुड़ाकर सड़क पार कर रही मासूम पर पलटा ई-रिक्शा, दर्दनाक मौत; CCTV फुटेज वायरल

घटनाक्रम के अनुसार, सत्यम, श्रीपाल और अनुराग (सभी उम्र लगभग 25 वर्ष) पास की एक फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार रात तीनों एक ई-रिक्शा में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने अपना रिक्शा एक ढाबे के सामने खड़ा किया और वहां से 'चखने' व खाने का सामान मंगवाया। बताया जा रहा है कि खाने के सामान और पैसों के लेनदेन को लेकर ढाबा कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे पर काम करने वाले युवकों ने आपा खो दिया और तीनों दोस्तों पर चाकुओं व नुकीले हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ओयो होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी; आपत्तिजनक स्थिति में मिले 4 जोड़े, होटल हुआ सील

चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम और श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल अनुराग का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने देर रात ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  सोनू कश्यप की माता को मिली पांच लाख की आर्थिक मदद; राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सौंपा चेक

इस दोहरे हत्याकांड ने क्षेत्रीय पुलिस की पेट्रोलिंग और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बरती जा रही ढिलाई की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस नियमित रूप से चेकिंग करती और खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती बरतती, तो इस बड़ी वारदात को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार मुख्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

मुजफ्फरनगर। खतौली तहसील के मंसूरपुर गांव में एक लेखपाल द्वारा प्लॉट पर कब्जा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत का आरोप, 50 हजार लेकर नहीं दिलाया कब्जा, DM ने बिठाई जांच

शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

शामली। जनपद शामली में रविवार को दिनदहाड़े एक कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री