मुजफ्फरनगर में मंडलायुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएवी इंटर कॉलेज कैंप का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने तहसील सदर क्षेत्र में डीएवी इंटर कॉलेज में लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कैंप में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सहायक विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने एवं नागरिकों को सुविधा प्रदान करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां