मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन पर भव्य समारोह आयोजित
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन के अवसर पर परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वर्कशॉप में बस चालकों, परिचालकों एवं अन्य स्टाफ हेतु एक विशेष सड़क सुरक्षा कार्यशाला एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई
कार्यशाला में उपस्थित सभी बस चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों को ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
सड़क संकेतों के पालन पर जोरआर
.आई. टेक्निकल रोमेश अग्रवाल ने चालकों को सड़क पर बने संकेतों एवं चिह्नों का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया और कहा कि जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
तेज रफ्तार व नशे में वाहन न चलाने की अपील
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने चालकों से अपील की कि तेज गति से तथा नशे या नींद की अवस्था में वाहन संचालन न करें।
दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर पर जानकारी
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. राजीव कुमार ने भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें होने वाली मृत्यु दर पर प्रकाश डाला और सतर्कता अपनाने की आवश्यकता बताई।
जागरूकता सामग्री का वितरण
परिवहन विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा कार्यशाला के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित कैलेंडर तथा जागरूकता पम्पलेट्स उपस्थित चालकों/परिचालकों एवं स्टाफ को वितरित किए गए।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुज़फ्फरनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला के अंत में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां