मुज़फ्फरनगर में लव जिहाद के आरोपी पर 10 हजार का इनाम, कसाई बस्ती को घेरने की चेतावनी, स्वामी यशवीर ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव से हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस और हिंदू संगठनों का रुख कड़ा हो गया है। आरोपी आरिफ, जो तीन बच्चों का पिता है, पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं, योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को सात दिन की चेतावनी देते हुए बघरा की कसाई बस्ती के घेराव का ऐलान किया है।

पुलिस ने घोषित किया इनाम, सूचना देने वाले को मिलेगा रिवॉर्ड

ये भी पढ़ें  वेनेजुएला से फिर शुरू होगा तेल निर्यात, अमेरिका करेगा नेतृत्व: ट्रंप

तितावी थानाध्यक्ष पवन चौधरी ने आरोपी आरिफ पुत्र सलीम (निवासी ग्राम बघरा) के फोटो के साथ सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति वांछित आरोपी की सटीक सूचना देगा, उसे 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा और उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें  भारत, फ्रांस ने एआई इम्पैक्ट समिट को ग्लोबल साउथ के लिए बताया मील का पत्थर

स्वामी यशवीर का अल्टीमेटम और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर महाराज ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस घटना को 'लव जिहाद' करार दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी आरिफ पिछले आठ साल से युवती के गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर दुकान चला रहा था। स्वामी जी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए कि आखिर इतने समय से अवैध रूप से क्लिनिक कैसे चल रहा था। उन्होंने दो टूक कहा, "हमें हर हाल में हिंदू बेटी वापस चाहिए। यदि सात दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो बघरा की कसाई बस्ती का घेराव किया जाएगा और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।"

पुलिस द्वारा इनाम घोषित किए जाने पर स्वामी यशवीर ने कहा कि यह कार्रवाई उनकी चेतावनी के दबाव में की गई है, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हैं और आरोपी पर कठोरतम कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

  श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल लोग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर