शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

On



नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

 

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, बुलडोजर देख महिला हुई बेहोश, मचा भारी हंगामा

ये भी पढ़ें  भारत के रामसर नेटवर्क में दो और वेटलैंड्स शामिल; पीएम मोदी ने जताई खुशी

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, टीएमपीवी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 2.36 प्रतिशत से लेकर 1.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे, थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस मैक्स हेल्थकेयर, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर 3.40 प्रतिशत से लेकर 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें  सोना-चांदी बाजार में मची भारी तबाही, एक ही दिन में सोना ₹20,323 और चांदी ₹1.06 लाख टूटी

 

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,697 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 898 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,799 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

 

बीएसई का सेंसेक्स आज 167.26 अंक की कमजोरी के साथ 80,555.68 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सुबह 10 बजे तक यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 655 अंक से अधिक उछल कर 81,211.31 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 116.10 अंक की बढ़त के साथ 80,839.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 28.95 अंक टूट कर 24,796.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 150 अंक उछल कर हरे निशान में 24,942.95 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 2.75 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 24,828.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन रविवार को सेंसेक्स 1,546.84 अंक यानी 1.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,722.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 495.20 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,825.45 अंक के स्तर पर रविवार के कारोबार का अंत किया था।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

   पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास की छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी के कारण एक और...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी: एक और मरीज की मौत से मचा हड़कंप

नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद। आनगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
 नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।योगी सरकार ने एक साथ 68,236 राज्य कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

रामनगर । रामनगर के आसमान में रविवार को आसमान में अचानक ऐसा नजारा दिखा, जिसने कुछ पल के लिए लोगों...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
आसमान में ‘सुपरसोनिक’ चमक देख रामनगर में मचा कौतूहल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश से जुड़ी बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।योगी सरकार ने एक साथ 68,236 राज्य कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन, वजह शॉकिंग

आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

बागपत। लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया। बजट भाषण के...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
आम बजट 2026: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से युवाओं के सुझावों से बना बजट, बागपत से ग्रुप कैप्टन अमन कुमार भी शामिल

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला