अनाहत सिंह ने स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीता, पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया
वॉशिंगटन। भारत की उभरती स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीत लिया और अपने करियर का पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज अनाहत ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 10 जॉर्जिना केनेडी (इंग्लैंड) को सीधे गेमों में 12-10, 11-5, 11-7 से हराया। यह मुकाबला महज 26 मिनट में समाप्त हुआ। यह अनाहत का पहला विश्व स्तरीय पीएसए खिताब है।
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अनाहत सिंह को हाल ही में पीएसए की ओर से वीमेंस चैलेंजर प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया था। इसके अलावा, उन्होंने वीमेंस यंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी संयुक्त रूप से जीता। पुरुष वर्ग के फाइनल में मोहम्मद एलशोरबागी ने ऑल-इंग्लैंड मुकाबले में डेक्लन जेम्स को 11-4, 11-6, 11-8 से हराकर अपना 52वां पीएसए टूर खिताब जीता।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां