कीमती धातुओं में गिरावट का दौर जारी, चांदी में 23,900 रुपए की गिरावट तो सोना 5,700 रुपए हुआ सस्ता 

On

 

ये भी पढ़ें   पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, 4 महिलाओं की मौके पर मौत

ये भी पढ़ें  सोना-चांदी बाजार में मची भारी तबाही, एक ही दिन में सोना ₹20,323 और चांदी ₹1.06 लाख टूटी

मुंबई। सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बजट में सोना और चांदी को लेकर कोई बड़ी या सीधी घोषणा नहीं की गई, इसके बावजूद कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं पर दबाव साफ दिखा।   हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट देखी गई। चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख तक टूट चुकी है, जबकि सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपए के स्तर पर आ गया है। बीते तीन दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें  बजट वाले दिन भी खुला रहेगा शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई में होगी सामान्य ट्रेडिंग

 

 

फिलहाल खबर लिखे जाने तक (सुबह 11.22 बजे) एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपए यानी 4.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,498 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। तो वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,908 रुपए सस्ती होकर 2,41,744 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई, जिसमें करीब 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सर्राफा बाजार में दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4 प्रतिशत तक टूट गया, जबकि चांदी में भी लगभग इतनी ही गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पहले 12 प्रतिशत तक गिरने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में सफल रही। इससे पहले सत्र में चांदी ने पिछले 10 वर्षों की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जिससे बाजार में हलचल तेज हो गई।

 

 

गिरावट के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं। हाल ही में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने बड़े और अनुभवी निवेशकों को भी हैरान कर दिया था। जनवरी में यह तेजी और बढ़ गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया था। हालिया गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी एक खबर को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के रूप में केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिससे कमजोर डॉलर की उम्मीद कर रहे ट्रेडर्स की धारणा बदल गई और सोने-चांदी में तेज बिकवाली देखने को मिली।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा ट्विस्ट! भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, इमरान मसूद का तीखा बयान

   नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान ने औपचारिक रूप...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
T20 वर्ल्ड कप में बड़ा ट्विस्ट! भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, इमरान मसूद का तीखा बयान

टी-20 विश्व कप में भारत से मैच न खेलने के फैसले पर भारतीय नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की खबरों पर...
खेल 
टी-20 विश्व कप में भारत से मैच न खेलने के फैसले पर भारतीय नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा

गाजियाबाद: थाना खोडा के दोहरे हत्याकांड के दो वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले में पुलिस ने थाना खोडा पर पंजीकृत दोहरे हत्याकांड के दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान घायल...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: थाना खोडा के दोहरे हत्याकांड के दो वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बजट 2026 पर सियासी संग्राम! अखिलेश यादव बोले– सेंसेक्स गिरा, बजट फेल?

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बजट 2026 की उपलब्धियों और बेहतर परिणामों की चर्चा कर रही है, वहीं दिल्ली...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट 2026 पर सियासी संग्राम! अखिलेश यादव बोले– सेंसेक्स गिरा, बजट फेल?

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बिहार। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश

बजट 2026 पर सियासी संग्राम! अखिलेश यादव बोले– सेंसेक्स गिरा, बजट फेल?

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बजट 2026 की उपलब्धियों और बेहतर परिणामों की चर्चा कर रही है, वहीं दिल्ली...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बजट 2026 पर सियासी संग्राम! अखिलेश यादव बोले– सेंसेक्स गिरा, बजट फेल?

लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने किया जीवन का अंत, इंस्टा पोस्ट में लिखा था- आपका बुरा भगवान नहीं हम करेंगे

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी का शव...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने किया जीवन का अंत, इंस्टा पोस्ट में लिखा था- आपका बुरा भगवान नहीं हम करेंगे

जनता दर्शन : एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले सीएम योगी, समस्याओं के उचित निस्तारण का दिया आश्वासन

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। एक-एक कर सभी प्रार्थियों से उन्होंने मुलाकात की, उनका प्रार्थना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
जनता दर्शन : एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले सीएम योगी, समस्याओं के उचित निस्तारण का दिया आश्वासन

लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, डिप्टी सीएम आवास घेरने की कोशिश नाकाम

लखनऊ। लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, डिप्टी सीएम आवास घेरने की कोशिश नाकाम