लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, डिप्टी सीएम आवास घेरने की कोशिश नाकाम

On

लखनऊ। लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पुलिस से भिड़ गए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने हाथ-पैर पकड़कर अभ्यर्थियों को बस में भरकर इको गार्डन ले गई।

करीब 50 अभ्यर्थी सोमवार सुबह डिप्टी सीएम के आवास घेरने के लिए सपा कार्यालय के बाहर जुटे थे। प्रदर्शनकारी ‘मैं अभागा पिछड़ा, दलित हूं’ और ‘सुप्रीम कोर्ट जातिवादी है’ जैसे संदेशों वाले बैनर लेकर पहुंचे थे। जैसे ही वे सपा कार्यालय से आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस पर उनके बैनर फाड़ने का आरोप लगाकर प्रदर्शनकारी हंगामा करने लगे। पहले पुलिसवालों से जोरदार बहस हुई और फिर धक्का-मुक्की हो गई। यह हंगामा करीब 20 मिनट तक चला।

ये भी पढ़ें  मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

अभ्यर्थियों ने कहा कि वे रोज प्रदर्शन करेंगे और देखते हैं कि पुलिस कब तक उन्हें रोक सकती है। उनका कहना था कि दो साल से संघर्ष करने के बावजूद उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। वे आरोप लगाते हैं कि अनुप्रिया पटेल और केशव मौर्य पिछड़ों के नाम पर कलंक हैं और केवल अपनी कुर्सी बचा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर नेता मजबूती से खड़े होते तो उन्हें अब तक नौकरी मिल चुकी होती।

ये भी पढ़ें  मेरठ: 4 फरवरी को डॉ. हिमानी अग्रवाल महिलाओं की जनसुनवाई करेंगी

अभ्यर्थी अमित मौर्य ने बताया कि दो साल में कोर्ट में 30 से ज्यादा तारीखें लगी हैं। सरकार की तरफ से वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सही पैरवी नहीं की। एक तारीख पर 10 लाख रुपए खर्च होते हैं, और वे किसान परिवार से आते हैं। उनका कहना था कि अपना खेत और राशन बेचकर वे वकील की फीस भर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  पति को याद कर सुनेत्रा पवार बोलीं, विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए करूंगी काम

देवरिया के धनंजय गुप्ता ने कहा कि पांच साल से वे सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उनका आरोप था कि केशव मौर्य पार्टी में भी उनकी बात नहीं सुन रहे। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सवर्णों के लिए फैसला एक दिन में कर दिया, जबकि पिछड़ा-दलित 85 प्रतिशत के लिए 10 महीने से कोई फैसला नहीं आया।

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस भर्ती में OBC को 27 प्रतिशत की जगह केवल 3.86 प्रतिशत और SC को 21 प्रतिशत की जगह 16.2 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। विवाद बढ़ने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 6800 पदों की चयन सूची रद्द कर दी थी और इसे संशोधित करने का आदेश दिया गया। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जहां सुनवाई जारी है। अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन और नई मेरिट लिस्ट की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगरः बुढाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

मुजफ्फरनगर । जनपद में थाना बुढाना पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः बुढाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, लाखों का माल व हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना शाहपुर पुलिस ने बिजली विभाग से जुड़े चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, लाखों का माल व हथियार बरामद

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, छात्र की मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश

मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ थाना परीक्षितगढ़ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध शराब रैकेट पकड़ा, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीआईजी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण

सहारनपुर : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, छात्र की मौत

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, छात्र की मौत

प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की सिर कूंचकर हत्या कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव