शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसफार्मर कॉइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, लाखों का माल व हथियार बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना शाहपुर पुलिस ने बिजली विभाग से जुड़े चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर की कॉइल और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में चोरी के कुल 8 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया है।

दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस टीम बाबूजी फिलिंग स्टेशन के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति में आ रहे एक छोटा हाथी वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने पर वाहन कच्चे रास्ते में फंस गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, हालांकि पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।
इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे 315 बोर
02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा
04 नाजायज चाकू
ट्रांसफार्मर की कॉइल करीब 200 किलो
20 किलो एलुमिनियम तार
घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन
बरामद किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर व आसपास के कई क्षेत्रों से ट्रांसफार्मर काटकर तांबे की कॉइल व बिजली के तार चोरी किए थे और इन्हें बेचने जा रहे थे।
पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सराहनीय कार्य के लिए थाना शाहपुर पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ₹15,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोहों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  सोने-चांदी की गिरावट और ज्योतिष, ग्रहों की चाल ने बिगाड़ा बाजार, क्या कहता है आपका भविष्य ?

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

"लोकसभा में गरजे तेजस्वी सूर्या: मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया 'ईमानदार शासन का दशक'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बंगलूरू (दक्षिण) सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में अपने भाषण में यूपीए शासनकाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
"लोकसभा में गरजे तेजस्वी सूर्या: मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया 'ईमानदार शासन का दशक'

मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में सड़क हादसा या संदिग्ध मौत? गागलहेड़ी- मुजफ्फरनगर हाईवे पर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। जिसे   स्थानीय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा या संदिग्ध मौत? गागलहेड़ी- मुजफ्फरनगर हाईवे पर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

मेरठ। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

मेरठ। मेरठ रेंज में शब-ए-बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। शब-ए-बारात पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: जैविक खाद के नाम पर 4 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से जालसाजी, तीन के खिलाफ मुकदमा

सहारनपुर (नकुड)। जैविक खाद बनाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति  से चार लाख रुपये ठग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जैविक खाद के नाम पर 4 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेजों से जालसाजी, तीन के खिलाफ मुकदमा