प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि लालापुर थाना क्षेत्र के चकशिवचेर गांव निवासी राम रतन मिश्रा (65) सीबीसीआईडी से दारोगा पद से रिटायर्ड थे। आज उनका शव लहूलुहान हालत में कमरे के अंदर जमीन पर पाया गया। उनके सिर और चहेरे पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया हैं। घटना की जानकारी परिवार को उस वक्त हुई जब उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कई बार आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कमरे में पहुंचे परिजनों ने राम रतन का शव खून से लतपथ हालत में देखकर सहम गये।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। परिवार के लोग किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। हत्या की वजह जानने के लिए तीन टीमें गठित की गई शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां