लोकसभा में डोकलाम को लेकर बवाल, सरकार–विपक्ष आमने-सामने, अखिलेश राहुल के साथ
नई दिल्ली। लोकसभा में उस वक्त जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। डोकलाम का नाम आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गया और सदन का माहौल बेहद गर्म हो गया।
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस किताब का हवाला दिया जा रहा है, वह अभी प्रकाशित तक नहीं हुई है, ऐसे में उसका उल्लेख करना पूरी तरह गलत है।
इसके बाद सदन में शोर-शराबा और तेज हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना छपी पुस्तक का जिक्र करना और अपुष्ट रिपोर्ट्स के आधार पर बयान देना गैरवाजिब है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।
सरकार की आपत्तियों के बावजूद राहुल गांधी अपनी बात रखने पर अड़े रहे, लेकिन सत्ता पक्ष के विरोध के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने स्पीकर से यह तक कह दिया कि अब आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या कहना है।
हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि चीन का मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है और राहुल गांधी को अपनी बात पूरी रखने दी जानी चाहिए। अखिलेश यादव के बयान के बाद विपक्ष और अधिक मुखर हो गया और सत्ता पक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया गया।
डोकलाम जैसे संवेदनशील मुद्दे पर संसद में हुआ यह टकराव साफ संकेत देता है कि चीन और सीमा सुरक्षा को लेकर राजनीतिक टकराव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई और पूरे सदन में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर विपक्ष को स्पष्ट जवाब देती है या मामला केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां