पांचवां टी20: सूर्या-ईशान का तूफान! भारत ने टी20 फॉर्मेट में बनाया अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर
विशाखापत्तनम। भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
टीम इंडिया 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के विरुद्ध हैदराबाद में 297/6 का स्कोर बना चुकी थी। वहीं, 15 नवंबर 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे।
शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। संजू सैमसन (6) ने अभिषेक शर्मा (30) के साथ 2.5 ओवरों में 31 रन की साझेदारी करते हुए संकेत दे दिया था कि कप्तान का फैसला एकदम सही था, लेकिन टीम ने 48 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।
यहां से ईशान किशन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर की ओर पहुंचा दिया। ईशान ने भारतीय पारी के 12वें ओवर में 6 बाउंड्री लगाईं। 2 छक्कों, 4 चौकों और एक वाइड के साथ टीम इंडिया ने इस ओवर से कुल 29 रन बटोरे।
दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने किशन का भरपूर साथ दिया। उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए महज 1,822 गेंदों में 3 हजार टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वह गेंदों के लिहाज से सबसे तेज तीन हजारी बने। ईशान 43 गेंदों में 103 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे, जबकि कप्तान सूर्या ने 30 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन जुटाए।
हार्दिक पंड्या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने अंतिम ओवरों में आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 17 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 42 रन बनाए।
मेहमान टीम की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जैकब डफी ने 4 ओवरों में 53 रन देकर 1 विकेट निकाला। कप्तान मिचेल सेंटनर ने इतने ही ओवरों में 60 रन लुटाए और महज 1 विकेट हासिल किया। काइल जैमीसन ने 59 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
टीम इंडिया शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा कर चुकी थी, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने चौथे मैच को जीतकर अपनी लाज बचाई। अब भारत की कोशिश पांचवें मुकाबले को जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करने की होगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां