एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन आयोजित विविध प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की संगीतात्मक, नृत्यात्मक और प्रस्तुति कला को प्रभावशाली मंच प्रदान किया। दिन की शुरुआत अंताक्षरी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने अपने संगीत ज्ञान और त्वरित प्रतिक्रिया से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


इस प्रतियोगिता में 22 बैच के रेहान, सैंडली, साकिब, कैफ एवं सृष्टि की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
24 बैच के अमान, शिवांग, अभिनव, श्रुति एवं स्रुष्टि की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि नयांशी चौधरी, नैन्सी पांडेय, शिवम कुशवाह, उमंग एवं राठौर अंशु की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात आयोजित गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने मधुर स्वरों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। इंग्लिश सोलो सिंगिंग में प्रकाश दास ने प्रथम, साहिफा मरियम ने द्वितीय तथा त्रिशा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी सोलो सिंगिंग में भी प्रकाश दास ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि त्रिशा शर्मा द्वितीय और अभिनव राज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
हिंदी डुएट सिंगिंग प्रतियोगिता में शिवम एवं साहिफा की जोड़ी ने प्रथम तथा त्रिशा एवं सृष्टि की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद आयोजित समूह नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों की ऊर्जा, तालमेल और कोरियोग्राफी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का एवं समूह तथा कुशाग्र एवं समूह के बीच संयुक्त रूप से रहा। द्वितीय स्थान माही एवं समूह ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान अंशिका एवं समूह तथा राशी एवं समूह के बीच संयुक्त रूप से रहा।

ये भी पढ़ें  आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की रिहाई का रास्ता साफ, बी-वारंट रद्द


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रैम्प वॉक ‘संस्कृति समागम’, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और परिधानों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का सुंदर प्रतीक बनी। अंतिम दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वेरीओत्तम तोमर, डॉ. सुमित उपाध्याय तथा श्रीमती सुषमा गुप्ता (प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता की धर्मपत्नी जी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का समापन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा, जिसने कॉलेज परिसर को रचनात्मकता, सहयोग और उत्साह से भर दिया।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर: अवैध खनन परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना चिलकाना पुलिस ने किया सीज

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

अगर आप खेती से अच्छी कमाई का सपना देख रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास हो...
कृषि 
Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

उत्तर प्रदेश

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न