मेरठ में ट्रांसपोर्टरों ने राज्य कर विभाग द्वारा अनावश्यक रोकथाम के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई

मेरठ। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में राज्य कर विभाग की सचल टीम द्वारा ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों को अनावश्यक रूप से रोककर प्रताड़ित किए जाने के विरोध में राज्य कर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम एल-ब्लॉक स्थित राज्य कर कार्यालय में असिस्टेंट कमिश्नर तबस्सुम सिद्दीकी से भेंट की, तत्पश्चात मंगल पांडे नगर स्थित कार्यालय में ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक से वार्ता की।

इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर पूरी ईमानदारी एवं नियमों के अनुसार व्यापारियों का माल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनके पास सभी वैध बिल, दस्तावेज एवं सरकारी औपचारिकताएं पूर्ण होती हैं, इसके बावजूद कई बार बिना ठोस कारण के गाड़ियों को पकड़कर एल-ब्लॉक ले जाया जाता है, जहां दो से तीन दिनों तक उन्हें रोका जाता है। इससे ट्रांसपोर्टरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, साथ ही व्यापारियों का भी नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने वापस लिया इस्तीफा; जानें पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां वास्तविक रूप से कर चोरी की जाती है, जैसे बिना बिल या कम मूल्य के बिल बनाकर माल ढोया जाता है, अथवा नियमों के विपरीत परिवहन किया जाता है, वहां विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। मेरठ में अनेक स्थानों पर बसों के माध्यम से अवैध रूप से माल ढुलाई की जा रही है। विशेष रूप से जीआईसी कॉलेज रोड के सामने शाम 7 बजे के बाद जयपुर व अन्य लंबी दूरी की बसों में खुलेआम माल लादा जाता है, जिससे लाखों रुपये की कर चोरी हो रही है।
उन्होंने बताया कि बसों में अत्यधिक माल लादने से यात्रियों की जान-माल को भी गंभीर खतरा बना रहता है, क्योंकि निर्धारित सीमा से अधिक भार होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

ये भी पढ़ें  इस्तीफे के बाद घर लौटे अलंकार अग्निहोत्री, ‘वेस्ट इंडिया कंपनी’ बयान से मचा सियासी तूफान

इस पर ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में जीआईसी के सामने बसों में माल लादने की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। सूचना मिलने पर संबंधित माल को जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले ट्रक मालिकों एवं ट्रांसपोर्टरों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष विपुल सिंघल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गांधी, कोषाध्यक्ष रोहित कपूर और विपुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर के तल्हेड़ी बुजुर्ग में सड़क पार करते समय बाइक सवार कार और रेहड़े की चपेट में आकर घायल

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर