बजट 2026 पर अखिलेश यादव का वार, बोले- अब तक के बजट सिर्फ 5% लोगों के लिए

On

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर जुबानी हमला किया।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए बजट केवल 5 प्रतिशत लोगों के हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी, जिनमें गरीब, किसान और युवा शामिल हैं, वह लगातार उपेक्षित रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है, जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए। बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं, बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 'वर्दी' के आगे फिर झुके 'नेता', रालोद के आंदोलन का हुआ 'हैप्पी एंडिंग', अब सीओ की तारीफ करते नज़र आये !

उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के माध्यम से भाजपा अपने लोगों को सेट करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है। सरकार को उसके पुराने घोषणापत्र की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को खुद यह देखना चाहिए कि उसके वादों का क्या हुआ। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बताया गया, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई। उन्होंने पूछा कि अगर यही विकास मॉडल है, तो फिर आम जनता को इसका क्या लाभ मिला। पर्यावरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर, जहां देश अपनी उपलब्धियां बताने जाता है, वहां सरकार को यह जवाब देना पड़ता है कि देश की हवा इतनी खराब है कि इसके कारण निवेश नहीं आ सकता।

ये भी पढ़ें  मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सोचिए, खराब हवा के कारण कितने लोगों की जान जा रही है। सरकार इसके लिए आखिर कर क्या रही है? अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों की आय वास्तव में दोगुनी हुई है और अगर नहीं, तो सरकार इसका जवाब दे। इसी तरह युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। समाजिक न्याय के सवाल पर अखिलेश यादव ने सरकार पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर जो बातें कही जा रही हैं, उनकी सच्चाई देश की जनता जानती है। “सरकार बताए कि उसने सामाजिक न्याय के मोर्चे पर वास्तव में क्या किया है?।

ये भी पढ़ें  खराब सड़कों पर भड़के BJP विधायक! आशुतोष शुक्ला का गुस्से वाला वीडियो हुआ वायरल!

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर