खराब सड़कों पर भड़के BJP विधायक! आशुतोष शुक्ला का गुस्से वाला वीडियो हुआ वायरल!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये है भगवंत नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक आशुतोष शुक्ला... और यह वीडियो खराब सड़कों को लेकर अधिकारियों पर नाराज़गी जताते हुए रिकॉर्ड किया गया है।
इस वीडियो की खास बात यह है कि विधायक ने खुद इसे रिकॉर्ड करवाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आशुतोष शुक्ला क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर अफसरों से कड़े शब्दों में जवाब मांग रहे हैं।
विधायक वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सड़कों की मरम्मत क्यों नहीं की जा रही है।
आशुतोष शुक्ला का कहना है कि जनता ने उन्हें काम कराने के लिए चुना है, और अगर अफसर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो सवाल तो उठेंगे ही। उनका यह गुस्सा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। कुछ लोग इसे जनता की आवाज़ बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सड़कों की हालत खराब है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
फिलहाल, विधायक के इस वायरल वीडियो ने भगवंत नगर की सड़कों की हकीकत को एक बार फिर सामने ला दिया है। अब देखना होगा कि इस नाराज़गी के बाद अफसरों पर क्या कार्रवाई होती है और सड़कों की हालत कब सुधरती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां