बिजनौर (BIJNOR): सांसद हरेंद्र मलिक का सरकार पर बड़ा हमला; बोले- "जनता को नींद का इंजेक्शन दे रही है सरकार, पुनरीक्षण के नाम पर काटे जा रहे वोट"

On

बिजनौर। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित 'पीडीए पंचायत' और स्वागत समारोह में मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मलिक ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सांसद हरेंद्र मलिक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया और आगामी राजनैतिक लड़ाई के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर घेरा सांसद हरेंद्र मलिक ने युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश का बेरोजगार नौजवान आज महंगी पढ़ाई के कारण शिक्षा से वंचित हो रहा है। उन्होंने पुरजोर वकालत की कि सरकार को दवा और शिक्षा मुफ्त करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "यदि सरकार मुफ्त नहीं कर सकती, तो कम से कम इसे इतना सस्ता तो कर दे कि गरीब का बच्चा भी पढ़ सके और इलाज करा सके।" उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें  पश्चिमी विक्षोभ का असर: एनसीआर में बदलेगा मौसम, सर्द हवाओं के साथ बारिश और तूफान के आसार

वोटर लिस्ट और एनकाउंटर पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें  औरैया में पुलिस की बर्बरता कैमरे में कैद, दरोगा ने युवक को मारे थप्पड़, एसपी ने लिया एक्शन

मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएआर) पर बड़ा आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि सरकार एक विशेष वर्ग को निशाना बनाकर समाजवादी पार्टी के वोट काटने की साजिश रच रही है। वहीं, हाई कोर्ट द्वारा 'हाफ एनकाउंटर' पर की गई टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहाँ जेल और अदालत में हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग

"जनता को भटका रही है सरकार"

स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोके जाने की घटना पर मलिक ने कहा कि जब धरातल पर काम नहीं होता, तो जनता अपनी बात कहने के लिए मजबूर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता को वास्तविक मुद्दों से भटकाकर "नींद का इंजेक्शन" दे रही है। इस अवसर पर पार्टी के कई विधायक, जिलाध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों...
Breaking News  शामली 
शामली तिहरा हत्याकांड: अपनी ही पत्नी और दो बेटियों को मौत की नींद सुलाने वाले 'कसाई' पर लगा NSA

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर