एनसीपी विलय की चर्चा पर बोले राम कदम, अजित दादा के निधन के बाद ही क्यों उठीं ये बातें? 

On

 

ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश के झाबुआ में बड़ा हादसा: एलपीजी गैस टैंकर पलटा, नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद

ये भी पढ़ें  वेनेजुएला से फिर शुरू होगा तेल निर्यात, अमेरिका करेगा नेतृत्व: ट्रंप

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक भाजपा विधायक राम कदम ने कई विषयों पर प्रतिक्रिया दी। राम कदम ने एनसीपी के संभावित विलय पर कहा कि जब तक अजित दादा जीवित थे, तब तक शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के एक होने की कोई चर्चा नहीं थी।  उन्होंने सवाल उठाया कि यह सारी बातें अजित दादा के निधन के बाद ही क्यों शुरू हुईं। पहले कभी शरद पवार या अन्य नेताओं ने इस तरह की कोई बात नहीं कही। अब अचानक इस मुद्दे को उठाया जा रहा है, जिससे आम लोगों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि कहीं यह नई 'घिनौनी राजनीति' की शुरुआत तो नहीं है।

ये भी पढ़ें  भावुक कर देगा 'बॉर्डर-2' का आखिरी सीन, सुनील शेट्टी ने कहा- 'बॉर्डर' एक इमोशन थी और हमेशा रहेगी

 

 

उन्होंने कहा कि अगर अजित पवार और उनका दल सरकार का हिस्सा हैं और कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो नैतिकता के आधार पर सबसे पहले मुख्यमंत्री से बात होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। इससे यह साफ होता है कि अजित पवार के निधन के बाद उठी ये बातें सिर्फ मनगढ़ंत कहानियां हैं।

 

 

राम कदम ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर बोलते हुए कहा कि भारत के खिलाड़ी पहले भी मैदान में पाकिस्तान को जवाब दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो, जमीन हो या आसमान, भारत ने हर जगह पाकिस्तान को सबक सिखाया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदला हुआ भारत है, जो दुश्मन के घर में घुसकर भी जवाब देने की ताकत रखता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ खेलना है या नहीं, इसका फैसला सरकार, खेल मंत्रालय और बीसीसीआई करेगा, लेकिन उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सरकार और वहां के खिलाड़ियों के मन में आज भी बदले हुए भारत का डर मौजूद है।

 

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से उन्हें मिर्ची लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में 50 लाख से लेकर 90 लाख तक फर्जी नाम मतदाता सूची में जोड़े गए थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने हटा दिया है।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और नेता के तौर पर ममता बनर्जी का दायित्व बनता है कि वह इस प्रक्रिया का स्वागत करें, लेकिन उनका विरोध इसलिए है क्योंकि अगर बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटे तो उनका वोट बैंक कमजोर हो जाएगा और उनकी कुर्सी डगमगा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीति लोकहित में नहीं, बल्कि सत्ता बचाने के लिए की जा रही है।

 

 

राम कदम ने देश के केंद्रीय बजट पर बोलते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट न सिर्फ देश के भीतर, बल्कि देश के बाहर भी उद्योग जगत और अन्य देशों की सरकारों द्वारा सराहा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में विपक्ष की प्रतिक्रिया हर साल एक जैसी होती है। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2026 तक हर बजट के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रतिक्रियाओं में एक शब्द तक का फर्क नहीं होता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद कांग्रेस को अपना 'स्क्रिप्ट राइटर' बदलना चाहिए, क्योंकि हर साल वही बातें दोहराई जाती हैं।

 

 

राम कदम ने कहा कि विपक्ष के पास सच्चाई स्वीकार करने का मन नहीं है। न तो मल्लिकार्जुन खड़गे और न ही राहुल गांधी में यह साहस है कि वे देश की प्रगति को स्वीकार करें। उन्होंने एनसीपी के भीतर सुनेत्रा पवार के नाम को लेकर उठे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला अजित पवार गुट के विधायकों ने लिया था और उसी आधार पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नाम भेजा, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी को दोष देना है तो क्या वे अजित पवार गुट के विधायकों को दोष देंगे या फिर मुख्यमंत्री को? राम कदम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की बातें करना बचकानी सोच को दर्शाता है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

अगर आप खेती से अच्छी कमाई का सपना देख रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास हो...
कृषि 
Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

उत्तर प्रदेश

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न