भारत के स्मार्टफोन बाजार का मूल्य 2025 में 8 प्रतिशत बढ़ा, एप्पल की रही सबसे ज्यादा हिस्सेदारी: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में वॉल्यूम के लिहाज से आईक्यूओओ (आइको) को छोड़कर वीवो 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे रहा। वहीं, एप्पल ने 28 प्रतिशत वैल्यू शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया और आईफोन 16 सबसे ज्यादा शिप होने वाला मॉडल बना। वहीं सैमसंग वॉल्यूम के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। कंपनी ने आम लोगों के लिए और प्रीमियम दोनों तरह के फोन पर ध्यान दिया। प्रीमियम फोन की बढ़ती मांग के कारण गैलेक्सी एस सीरीज की हिस्सेदारी सैमसंग के कुल शिपमेंट में अब तक सबसे ज्यादा रही।
2025 में मोटोरोला वॉल्यूम के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड रहा, जिसकी सालाना ग्रोथ 54 प्रतिशत रही। वहीं, सीएमएफ सबसे तेजी से बढ़ने वाला सब-ब्रांड रहा, जिसकी ग्रोथ 83 प्रतिशत दर्ज की गई।
काउंटरपॉइंट के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि 2025 में भारत की आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत रही। घरेलू मांग अच्छी रही, महंगाई काबू में रही और रेपो रेट में कटौती से लोगों के लिए खर्च करना आसान हुआ।
उन्होंने बताया कि कंपनियों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने प्रीमियम फोन पोर्टफोलियो को मजबूत किया। बेहतर कैमरा, खासकर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और फ्लैगशिप जैसे फीचर्स पर जोर दिया गया। साथ ही आसान फाइनेंस विकल्पों से लोगों के लिए नए फोन लेना आसान हुआ। साल 2025 में स्मार्टफोन बाजार की चाल मिली-जुली रही। साल की शुरुआत में ज्यादा स्टॉक और कम लॉन्च के कारण बिक्री धीमी रही। लेकिन दूसरी तिमाही से नए लॉन्च, आकर्षक ऑफर और त्योहारों के कारण मांग बढ़ी, जिससे तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड वैल्यू दर्ज हुई।
30,000 रुपए से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन 2025 में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेगमेंट रहे। इनकी बिक्री में सालाना 11 प्रतिशत की बढ़त हुई और कुल शिपमेंट में इनकी हिस्सेदारी 22 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
-
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां