बजट से पहले निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, राष्ट्रपति ने खिलाई दही-चीनी

On

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह एक परंपरा है, जिसमें हर साल वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिलती हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण को दही-चीनी भी खिलाई और उन्हें व उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इसके साथ ही लिखा है, "केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ यूनियन बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दीं।" इसके पहले सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय पहुंची थीं और बजट से जुड़ी अंतिम तैयारियों की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें  सोने-चांदी की गिरावट और ज्योतिष, ग्रहों की चाल ने बिगाड़ा बाजार, क्या कहता है आपका भविष्य ?

हर साल की तरह इस बार भी उनका हाथ में 'बहिखाता' देखा गया, उसी टैब में वह पेपरलेस बजट प्रस्तुत करती रही हैं। इस बार का बजट खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह लगातार उनका नौवां बजट है। इस उपलब्धि के साथ वह उन चुनिंदा वित्त मंत्रियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार बजट पेश किया है। इस बजट से लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। किसानों, छात्रों और मध्यम वर्ग के लिए नई घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, आर्थिक सर्वेक्षण के संकेतों से पता चला है कि इस बार के बजट में सरकार रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस कर सकती है। साथ ही कुछ चुनावी राज्यों के लिए बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं, जिससे राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से बजट की अहमियत बढ़ गई है। 

ये भी पढ़ें  अब 'द्वारों' से होगी लखनऊ की पहचान; योगी आदित्यनाथ ने दिए 7 भव्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली। एडीआरएम ने सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन के नवीन कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे मिली...
शामली 
एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्षन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्षन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

उत्तर प्रदेश

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्षन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्षन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !