पाकिस्तान के एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने इमरान खान की बहन के खिलाफ गैरजमानती वारंट किया जारी

On

 इस्लामाबाद। रावलपिंडी के एक एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान के लिए नवंबर 2024 में गैरीसन टाउन में हुए विरोध-प्रदर्शन के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। अलीमा खान बार-बार समन जारी होने के बावजूद भी सुनवाई में लगातार गैरहाजिर रहीं। इस वजह से कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।

 

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में छपार टोल के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे के हत्यारोपी शुभम चौधरी की जमानत याचिका खारिज 

ये भी पढ़ें  राजस्थान के 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी से राहत

पाकिस्तानी जियो न्यूज नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान वकील फैसल मलिक ने कहा कि अलीमा खान तब तक कोर्ट में पेश नहीं होंगी, जब तक उनके बैंक अकाउंट और आइडेंटिटी कार्ड फ्रीज नहीं हो जाते। सुनवाई के दौरान विशेष अभियोजक जहीर शाह ने दलील दी कि संदिग्ध कोर्ट पर शर्तें नहीं थोप सकता या कार्रवाई में रुकावट नहीं डाल सकता। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने आदेश दिया है कि ट्रायल रोजाना किया जाए और अलीमा खान के व्यवहार को शुरू से ही गैर-जिम्मेदाराना बताया। कोर्ट ने बहस सुनने के बाद अलीमा खान की खुद पेश होने से छूट की अपील को मानने से इनकार कर दिया और उनके गारंटर को भी नोटिस जारी किया। इसके साथ ही मामले में सुनवाई को 3 फरवरी तक टाल दिया।

ये भी पढ़ें  अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

 

 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने रावलपिंडी के पुलिस सुपरिटेंडेंट को अलीमा खान को गिरफ्तार करने और मंगलवार तक कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि जब तक वह पेश नहीं होतीं, उनके बैंक अकाउंट और पहचान कार्ड फ्रीज रहने चाहिए। यह मामला 26 नवंबर 2024 के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें अलीमा खान और 10 अन्य पर आरोप हैं। 26 नवंबर 2024 को पीटीआई समर्थक इस्लामाबाद में सार्वजनिक रैली में अधिकारियों के बैन को तोड़ते हुए घुस गए और डी-चौक के पास कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के फाउंडर इमरान खान की रिहाई के लिए सरकार पर दबाव डालने के मकसद से पीटीआई का तीन दिन का विरोध प्रदर्शन कानून प्रवर्तन एजेंसियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद अचानक खत्म हो गया।

 

 

इस बीच स्थानीय मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सोमवार को कराची और सिंध के दूसरे हिस्सों में मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (एमपीओ) ऑर्डिनेंस के तहत की गई छापेमारी के दौरान 180 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लेने के खिलाफ सिंध हाई कोर्ट (एसएचसी) का दरवाजा खटखटाया। रविवार को पीटीआई ने सिंध पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों पर सुबह-सुबह छापेमारी करने और उनमें से करीब 180 को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। हालांकि, सिंध सरकार ने पीटीआई के आरोपों को खारिज कर दिया है। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

   नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

   मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और मशहूर डांसर कल्पना अय्यर बॉलीवुड का ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने अपने दौर में मेहनत और समर्पण...
Breaking News  मनोरंजन 
'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2027 में होने वाली जाति जनगणना के तरीके, उसके वर्गीकरण और सत्यापन को चुनौती देने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

   नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के मामले में साफ कहा कि वह सरकार या दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !