वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !
वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दागा कि सत्ता के गलियारों में भूचाल आ गया। जवाब देने में भी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने देर नहीं लगाई और करीब छह घंटे बाद पलटवार कर दिया।
ओपी राजभर ने मंच से चुनौती देते हुए कहा— “अगर पूरे देश में कहीं वोट बिकता है, तो उसकी दुकान का पता बता दें। अगर माई के लाल हैं, तो बताएं। जरूरत पड़ी तो हम भी अपना वोट बेचकर देख लें।”
इसके बाद बात यहीं नहीं रुकी। ओपी राजभर ने बिना नाम लिए दूसरे मंत्री और उनके पिता पर हमला बोलते हुए कहा— “आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वे कभी लोहा चोरी किया करते थे। लोग उनका इतिहास नहीं जानते।”
राजभर ने सरिया की दुकान का जिक्र करते हुए तंज कसा— “अगर कोई दुकानदार पूरा माल तोलकर दे दे, तो कमाएगा क्या? साव तो कोई नहीं होता।” ओपी राजभर के इस बयान से सियासी पारा इतना चढ़ा कि शाम होते-होते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा—
“मां के दूध को राजनीति में घसीटना शोभा नहीं देता। मां तो मां होती है, चाहे आपकी हो या मेरी।” अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम को बिगाड़ने की साजिश रची गई। “हमारे कार्यक्रम को खराब करने के लिए 10-15 लोगों को शराब पिलाकर भेजा गया। ऐसे लोगों को बाहर कराया गया।”
उन्होंने यह भी साफ किया कि पार्टी का निर्देश है कि गठबंधन के सहयोगियों को साथ लेकर चलना है, लेकिन सवाल यह है कि जब कैबिनेट मंत्री ही एक-दूसरे पर निजी हमले करेंगे, तो गठबंधन की एकजुटता कैसे बचेगी? अब वाराणसी से उठी यह जुबानी जंग लखनऊ तक गर्माहट फैला चुकी है, और सियासी गलियारों में यही चर्चा है— ये टकराव बयानबाज़ी पर रुकेगा या आने वाले दिनों में और तेज़ होगा?
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां