एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश
शामली। एडीआरएम ने सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन के नवीन कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे मिली खामियों को जल्द से जल्द दूर करने और निर्माण कार्यो को पूरा कर लोकार्पण कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने महिला यात्रियों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए महिला शौचालय शुरू करने के भी निर्देश दिये।
शामली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर लिफ्टयुक्त फुट ओवरब्रिज, सुंदर प्लेटफार्म, विस्तारित टिन शेड, बैठने की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल सुविधा, अप्रोच रोड एवं बागवानी जैसे विकास कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा रहे है। निर्माण कार्य समय से पूरा न होने के कारण अभी भी शामली रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण कार्याे का शुभारंभ नही हो सका।
सोमवार को एडीआरएम नेमचंद बघेव ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जहां उन्होने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, रैंप आदि का निरीक्षण किया। उन्होने सीसीटीवी कैमरों को चेक दिया, जो सभी चलते पाये गए। वही महिला यात्रियों को बंद शौचालय के कारण हो रही परेशानियों की शिकायत मिलने पर उन्होने एक महिला शौचालय खोलने के निर्देश दिये। उन्होने रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य अभी अधूरा है उनको जल्द पूरा करे। कमरों की साफ सफाई कराई जाये ताकि आगामी समय में रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया जा सके। एडीआरएम ने कांधला, जलालाबाद, हींड सहित कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया, जहां दो कैमरे बंद पाये जाने पर उन्होने नाराजगी जाहिर की और कैमरों को चालू करने के निर्देश दिये।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां