शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

शामली। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मामौर झील, कैराना में शामली वन प्रभाग द्वारा पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम थी “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव”। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों में आर्द्रभूमियों के महत्व, जैव विविधता और पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी शामली जगदेव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी ऊन, क्षेत्रीय वन अधिकारी कैराना और समस्त वनकर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा पर्यावरणविद मुस्तकीन मल्लाह, मामौर स्थित मदरसे के छात्र-छात्राएं, वीर अब्दुल अहमद पब्लिक स्कूल और जामिया एकेडमी, कैराना के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

आर्द्रभूमि संरक्षण पर आयोजित व्याख्यान में वन अधिकारियों ने बताया कि आर्द्रभूमियाँ प्राकृतिक जल भंडारण, भू-जल पुनर्भरण, बाढ़ नियंत्रण और पक्षियों व अन्य वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इन पर हो रहे अतिक्रमण, प्रदूषण और जलभराव में कमी जैसी समस्याओं पर भी प्रकाश डाला और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें  शामली: जलालाबाद में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हटवाए अवैध कब्जे

विद्यार्थियों और आमजन को पक्षियों के जीवनचक्र, उनके प्राकृतिक आवास, प्रवासी पक्षियों की भूमिका और पर्यावरण संतुलन में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आमजन से अपील की गई कि वे जलस्रोतों में कचरा न डालें, प्लास्टिक का कम प्रयोग करें, अवैध गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दें और ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए जल एवं दाना उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें  शामली (SHAMLI): 2 फरवरी को 'सिटी ग्रीन' में सजेगी पूर्व सैनिक रैली, वीर नारियों और वेटरन्स की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

पर्यावरणविद मुस्तकीन मल्लाह ने स्थानीय पारंपरिक ज्ञान और छोटे स्तर के प्रयासों के महत्व को साझा किया। वहीं, अनीस मास्टर ने बच्चों को प्रकृति और पक्षियों के प्रति संवेदनशील बनने और आर्द्रभूमियों की रक्षा करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बर्ड वॉचिंग गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को मामौर झील क्षेत्र में पाए जाने वाले स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से परिचित कराया गया। बच्चों ने पक्षियों को नजदीक से देखा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संदेश के साथ हुआ कि आर्द्रभूमि और पक्षियों का संरक्षण एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

अगर आप खेती से अच्छी कमाई का सपना देख रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास हो...
कृषि 
Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

उत्तर प्रदेश

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न