आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

On

ये भी पढ़ें  मेरठ के नंदिनी प्लाजा में एप्पल कंपनी का छापा; 8 दुकानों से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर होगा श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा

नई दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि मजीठिया को इससे पहले साल 2022 में एनडीपीएस यानी ड्रग्स से जुड़े एक पुराने मामले में जमानत मिल चुकी थी। उस जमानत के खिलाफ पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन वह याचिका भी साल 2025 में खारिज कर दी गई थी। इसके अलावा, आय से अधिक संपत्ति का जो मौजूदा मामला है, वह साल 2006 से 2017 की अवधि से जुड़ा हुआ है, जबकि इसकी एफआईआर साल 2025 में दर्ज की गई। कोर्ट ने माना कि इतने पुराने मामले में देर से एफआईआर दर्ज होना भी एक अहम पहलू है, इसलिए इस केस में भी मजीठिया को जमानत दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें  अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले अमृतसर में उनके घर समेत कुल 25 जगहों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी। इन छापों के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए थे। अगले दिन यानी 26 जून को मजीठिया को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जिसे बाद में चार दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। 6 जुलाई से वह न्यायिक हिरासत में थे और फिलहाल नाभा जेल में बंद थे।

इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट 40 हजार पन्नों से ज्यादा की है और इसमें 200 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल हैं। चार्जशीट में यह दावा किया गया है कि मजीठिया की करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध और आय से कहीं ज्यादा है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 15 जगहों की जांच की गई। रिपोर्ट में कई अकाली दल और भाजपा नेताओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2013 में सामने आई उस जांच से जुड़ा है, जिसमें करीब 6,000 करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ था। उस समय पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह भोला ने अपनी जांच में मजीठिया का नाम लिया था। हालांकि, बाद में ड्रग्स से जुड़े आरोप अदालत ने खारिज कर दिए थे। मौजूदा केस ड्रग्स नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

   नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी को चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए : किरेन रिजिजू

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

शामली। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मामौर झील, कैराना में शामली वन प्रभाग द्वारा पक्षी जागरूकता, आर्द्रभूमि संरक्षण और...
शामली 
शामली में विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर पक्षी जागरूकता और बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स (OPERATION SAFE STREET) के तहत...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया