मुजफ्फरनगरः बुढाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की बरामदगी

मुजफ्फरनगर । जनपद में थाना बुढाना पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय वाहन फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी किए गए, फाइनेंस पर खरीदे गए और पुराने वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर धोखाधड़ी से उन्हें बेचने का काम करता था।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से करीब 01 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति, 04 ट्रक, 02 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन, 08 फर्जी आधार कार्ड, 06 आरसी और 01 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गिरोह
विगत 1 फरवरी  को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य एक फर्जी तरीके से तैयार ट्रक को दिल्ली ले जाने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खतौली तिराहे पर सघन चेकिंग शुरू की।
कुछ देर बाद ट्रक नंबर HP 97A 8577 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। पीछा करने पर ट्रक के सामने गन्ने से भरा वाहन आ गया, जिससे ट्रक रुक गया। चालक व उसका साथी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
मेहरबान अली उर्फ कारी पुत्र यासीन अली, निवासी झिंझाना, शामली
अफजाल पुत्र रोशन, निवासी झिंझाना, शामली
बरामदगी का विवरण 5 लाख रुपये नगद, 4 ट्रक
2 मोटरसाइकिल
1 मोबाइल फोन
8 फर्जी आधार कार्ड
 6 आरसी
 1 फर्जी नंबर प्लेट
कैसे करते थे ठगी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक खाते खुलवाते थे और फाइनेंस पर वाहन खरीदते थे। बाद में वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर अरुणाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें भोली-भाली जनता को असली बताकर बेच देते थे।
पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए थाना बुढाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा 20,000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

"लोकसभा में गरजे तेजस्वी सूर्या: मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया 'ईमानदार शासन का दशक'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बंगलूरू (दक्षिण) सांसद तेजस्वी सूर्या ने लोकसभा में अपने भाषण में यूपीए शासनकाल के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
"लोकसभा में गरजे तेजस्वी सूर्या: मोदी सरकार के 12 वर्षों को बताया 'ईमानदार शासन का दशक'

मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में सड़क हादसा या संदिग्ध मौत? गागलहेड़ी- मुजफ्फरनगर हाईवे पर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। जिसे   स्थानीय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा या संदिग्ध मौत? गागलहेड़ी- मुजफ्फरनगर हाईवे पर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

मेरठ। सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, ओपीडी में महिलाओं को दी गई अहम जानकारी

शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

मेरठ। मेरठ रेंज में शब-ए-बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। शब-ए-बारात पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात

उत्तर प्रदेश