शब-ए-बारात पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा, 3 कंपनी PAC समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
मेरठ। मेरठ रेंज में शब-ए-बारात के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। शब-ए-बारात पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रबन्ध कड़े किए गए हैं।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत रेंज के जनपदों में 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 सीओ, 63 निरीक्षक, 396 उ0नि0,406 मु0आ0, 385 आरक्षी, 253 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 03 कम्पनी पीएसी* की ड्यूटी लगाई गई है।
कुल मजलिस/ जलसे आदि की संख्या-60 है। जिसमें जनपद मेरठ मे 46, बुलन्दशहर मे 06, बागपत मे 04 व जनपद हापुड़ मे 04 मजलिस/जलसे आयोजित किए जाएंगे।
संवेदनशील स्थानों की संख्या जोन में 19 है।
जोन/ सेक्टर/ QRT की संख्या- रेंज में 23 जोन 79 सेक्टर व 35 QRT बनायी गयी है। जिसमें मेरठ में 09 जोन 31 सेक्टर व 20 QRT, बुलन्दशहर में 07 जोन 27 सेक्टर, बागपत में 04 जोन 11 सेक्टर व 12 QRT तथा हापुड़ में 03 जोन 10 सेक्टर व 03 QRT बनाई गयी है।
रेंज की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्ति/ आयोजको तथा नगर निगम, बिजली विभाग, पीडब्लयूडी, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग आदि के साथ 194 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बताया कि शब-ए-बारात का त्यौहार कल यानी 3 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं प्रभावी निर्देश निर्गत किए गए हैं।
त्यौहार रजिस्टरों को तत्काल अद्यावधिक कर लिया जाये तथा जनपदों के ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया जाये, जहां पर विगत में घटनाएं हुईं हैं अथवा होने की सम्भावना हो।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दें कि वे ऐसे सभी स्थानों का भ्रमण करें तथा एहतियात के तौर पर ऐसे सभी स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साम्प्रदायिक तत्वों की सूची अद्यावधिक कर ली जाये तथा उनके विरूद्व निरोधात्मक/ वैधानिक कार्यवाही की जाये तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए।
जनपद में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा कर ली जाए एवं अधिकाधिक संख्या में पुलिस बल का शांति व्यवस्था बनाये रखने में उपयोग किया जाए।
जनपद प्रभारी धार्मिक स्थलों पर निगरानी रखें तथा आस-पास के क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबन्ध करना सुनिश्चित करें।
ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी मिश्रित एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाए।
सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे-फेसबुक/इन्स्टाग्राम/ट्वी
साम्प्रदायिक घटनाओं से सम्बन्धित सभी प्रकरणों का पर्याप्त एवं विधिक रूप से समाधान कराया जाए।
स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों को सक्रिय कर दें एवं विशेष रूप से राष्ट्रविरोधी एवं शरारती तत्वों द्वारा कानून एवं व्यवस्था भंग करने की साजिश की जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्यवाही करें।
डीआईजी मेरठ रेंज ने स्पष्ट किया गया कि सभी अधिकारी क्षेत्र में स्वयं भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां