वैलेंटाइन वीक से पहले रोमांस का जादू, शाहिद और तृप्ति पर चढ़ा अरिजीत के 'इश्क का फीवर'
मुंबई। साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस कड़ी में मेकर्स ने नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज कर दिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। कुछ दिनों पहले ही अरिजीत ने घोषणा की थी कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। इस फैसले के बीच अरिजीत का नया गाना उनके चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
गाने में म्यूजिक कंपोज विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में फरीदा जलाल की एक दमदार लाइन सुनाई देती है, जो धीरे-धीरे एक मधुर और रोमांटिक धुन में बदल जाती है। इसके बाद शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री गाने के इमोशन्स को और गहरा बना देती है। यह गाना धीरे-धीरे दिल में उतरता है।
'इश्क का फीवर' टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गाना वैलेंटाइन वीक के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें रोमांस धीरे-धीरे बढ़ता है और दर्शकों को प्यार का एहसास कराता है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म 'ओ रोमियो' की बात करें तो, इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसी प्रमुख हस्तियां हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का रोल किया है। वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।
फिल्म का हाल ही में एक गाना 'हम तो तेरे ही लिए' रिलीज किया गया था, जिसमें सपना और हुसैन उस्तरा के बीच रोमांस दिखाया गया। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं, इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां