नोएडा पुलिस का ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान: 67,480 वाहनों का चालान, 661 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स (OPERATION SAFE STREET) के तहत 1330 स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर 67480 वाहनों का चालान किया। वहीं मदिरा पीकर वाहन चलाने वाले 661 लोगों के खिलाफ एमवी (MV) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
 
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जनपद के तीनों जोन (नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में बीती 23 जनवरी से 31जनवरी 2026 तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  पुलिस ने OPERATION SAFE STREET अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 67480 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें ई-चालान भी सम्मिलित है। वहीं नशे की हालत में पाए गए 661 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की सुसंगत धाराओं में तथा 482 वाहनों को सीज की कार्रवाई की गई।
 
डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद के नेतृत्व में नोएडा जोन में ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान 438 स्थानों पर चलाया गया। जिसमें कुल 30818 वाहन चेक किए गए। पुलिस टीमों द्वारा नियमों का पालन न करने वाले 9955 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 267 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 4006 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस तथा 110 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस के विभिन्न धारा के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
 
इसी तरह डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेन्ट्रल नोएडा जोन में 445 स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 16871वाहन चेक किए गए। पुलिस टीमों द्वारा नियमों का पालन न करने वाले 2947 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 22 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 966 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 292 बीएनएस तथा 131 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है ।
 
वहीं डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा जोन में 378 स्थानों पर चेकिंग करते हुए कुल 17333 वाहन चेक किए गए। पुलिस टीमों द्वारा नियमों का पालन न करने वाले 3820 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 75 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 512 व्यक्तियों के धारा 292 बीएनएस तथा 19 व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धारा के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
 
इसके अलावा डीसीपी यातायात मनीषा सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन न करने वाले 50758 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 118 वाहनों को सीज किया गया।
 
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट्स अभियान के दौरान नशे की अत्यधिक अवस्था में वाहन चलाते पाए गए 30 व्यक्तियों को सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चलाने से रोका गया तथा उन्हें सकुशल उचित माध्यम से घर पहुंचाया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यातायात नियमों का पालन करें।
 
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

अगर आप खेती से अच्छी कमाई का सपना देख रहे हैं तो फरवरी का महीना आपके लिए बेहद खास हो...
कृषि 
Vegetable farming in february: फरवरी में सब्जी लगाने का सुनहरा मौका, कम मेहनत में होगी बंपर पैदावार और शानदार कमाई

उत्तर प्रदेश

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान: बेहट रोड से नाजिरपुरा तक 60 अतिक्रमण हटाए, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ का तीसरा एवं अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्टिमुलस’ उत्साह और रंगों के साथ सम्पन्न