नोएडा में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: 5772 चालान और 11 वाहन सीज

 नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यातायात पुलिस ने यातायात के अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने पर फरवरी माह के प्रथम दिन 5772 वाहनों का चालान किया। वहीं दस्तावेज नहीं होने पर 11 वाहनों को सीज किया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की नसीहतें व सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का पाठ भी पढ़ाया। 
 
पुलिस उपायुक्त यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर आज विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मैनुअल 2261 चालान एवं ISTMS कैमरों द्वारा 3511 वाहनों के कुल 5772 ई–चालान की कार्यवाही की गई एवं 11 वाहनों को सीज किया गया।  उन्होंने बताया कि 
विशेष अभियान (बिना हेलमेट,ओवर स्पीड,विपरीत दिशा,ड्रिंक एंड ड्राइव) के अंतर्गत बिना हेलमेट–2342,    विपरीत दिशा–311, ओवर स्पीड–297 तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के12 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। 
 
पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के अलावा नोएडा में
पर्थला गोलचक्कर पर वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।  अन्य जगहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के विषय एवं यातायात नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के कार्यालय ने देश में हाल ही में हुई अशांति के दौरान मारे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान ने हाल के विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लगभग 3,000 लोगों की सूची जारी की

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

  श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल लोग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर