मुजफ्फरनगर: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद ने किया जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को बड़े आंदोलन की चेतावनी

On

बुढाना। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न स्तरों पर फैले भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रालोद नेताओं ने तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अपूर्वा यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि तहसीलदार स्तर पर लंबित कार्यों को निपटाने के लिए अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें  सोनू कश्यप की माता को मिली पांच लाख की आर्थिक मदद; राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सौंपा चेक

रालोद नेता विनोद मलिक ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि बिना लेन-देन के आम आदमी का कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग

रालोद नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 12 फरवरी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, बुलडोजर देख महिला हुई बेहोश, मचा भारी हंगामा

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

नोएडा।  विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव मनाया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर सीवर पानी के शोधन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए