शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों ओर घना कोहरा फैला हुआ था।

कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे हाईवे और मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब नजर आए। हाईवे पर स्थिति यह रही कि कुछ ही कदम की दूरी पर भी रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों ने एहतियातन वाहनों की लाइटें जलाकर आवागमन किया। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें  शामली: जलालाबाद में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हटवाए अवैध कब्जे

कोहरे का असर सड़क यातायात पर ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। ठंड बढ़ने से लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सुबह के समय लोगों की आवाजाही कम रही। वही दोपहर करीब एक बजे मौसम साफ हुआ तो धूप खिली। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी। धूप में बैठकर लोगों ने ठंड से निजात पाई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह और देर रात को कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन की ओर से भी कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें  शामली कोतवाली का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, 500 जब्त वाहनों के निस्तारण के निर्देश

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

   नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा

'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

   मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री और मशहूर डांसर कल्पना अय्यर बॉलीवुड का ऐसा चेहरा हैं, जिन्होंने अपने दौर में मेहनत और समर्पण...
Breaking News  मनोरंजन 
'मैंने खून सने पैरों से भी किया डांस', कल्पना अय्यर ने याद किए संघर्ष भरे दिन

2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2027 में होने वाली जाति जनगणना के तरीके, उसके वर्गीकरण और सत्यापन को चुनौती देने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
2027 की जाति जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार,कहा- जनगणना विशेषज्ञों का काम है

दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

   नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के मामले में साफ कहा कि वह सरकार या दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने से किया इनकार, महिपालपुर को रंगपुरी नाम देने की याचिका खारिज

दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

मथुरा। पाकिस्तान द्वारा टी -20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलने के फैसले को देवकीनंदन महाराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
क्रिकेट में हार के डर से पीछे हटा पाकिस्तान..भारत जहाँ भी खेलेगा, जिससे भी खेलेगा, अच्छा प्रदर्शन करेगा : देवकीनंदन महाराज

गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

मथुरा। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान सोमवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लेने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
गजेन्द्र चौहान ’युधिष्ठिर’ ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, किया संवाद

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !