शामली कोतवाली का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, 500 जब्त वाहनों के निस्तारण के निर्देश
शामली। रविवार को एसपी एनपी सिंह ने शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा को कई खामियां गिनाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि कोतवाली परिसर में लगभग 500 माल मुकदमती वाहन खड़े हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण कराया जाना आवश्यक है।
एसपी एनपी सिंह ने निर्देश दिए कि जिन वाहनों के स्वामियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनके पते पर सिपाही भेजकर नोटिस तामील कराया जाए, ताकि वाहन स्वामी अपना वाहन छुड़ा सकें। यदि इसके बावजूद वाहन नहीं छुड़ाए जाते हैं तो नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन नए मैस का भी जायजा लिया। मैस की दीवारों में सीलन पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
साथ ही मैस के बाहर इंटरलॉक टाइल्स लगवाने को लेकर उन्होंने फोन पर नगर पालिका अध्यक्ष शामली से वार्ता कर शीघ्र कार्य कराने को कहा। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई पीड़ित या फरियादी पढ़ा-लिखा नहीं है तो ड्यूटी पर तैनात अधिकारी स्वयं उसकी प्रार्थना पत्र लिखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि कोतवाली के दो प्रिंटर खराब हैं तथा प्रिंटिंग के लिए कागज भी उपलब्ध नहीं है। इस पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 300 रिम कागज उपलब्ध कराने और दोनों प्रिंटर शीघ्र ठीक कराने के आदेश दिए। एसपी ने निर्देश दिए कि कोई भी फरियादी पीली पर्ची के बिना वापस न जाए। साथ ही कंप्यूटर में लगे दो इन्वर्टर बैटरियों को कवर करने के आदेश भी दिए गए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां