शामली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया
शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शामली पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई और जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और अनुशासित बनाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना और आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। ट्रेफिक निरीक्षक लाल विराट ने बताया कि वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों, सुबह और रात के समय घने कोहरे व धुंध को देखते हुए सड़क सुरक्षा को और अधिक गंभीरता से लिया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद के सभी चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां निरंतर निगरानी, सघन चेकिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं संबंधित टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां