शामली (SHAMLI): मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए चला विशेष अभियान, हजारों युवाओं ने भरा 'फॉर्म-6'
शामली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत शनिवार को जनपद शामली में विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती अर्चना शर्मा और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने 10-शामली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है।
नए मतदाताओं के पंजीकरण का सुनहरा अवसर विशेष अभियान के तहत ऐसे सभी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे 'फॉर्म-6' भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, जिन मतदाताओं के नाम, पिता/पति के नाम या मकान नंबर में कोई त्रुटि है, वे 'फॉर्म-8' भरकर सुधार करवा सकते हैं। शनिवार को आयोजित इस विशेष कैंप में भारी उत्साह देखा गया और हजारों की संख्या में नए मतदाताओं ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां