केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- सोनम वांगचुक का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जानिए कोर्ट में क्या हुआ"

On



नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि सोनम वांगचुक के बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और लॉ एंड आर्डर के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि सोनम वांगचुक को जनमत संग्रह की मांग करके जहर फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

 

ये भी पढ़ें  शामली: जलालाबाद में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा; दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हटवाए अवैध कब्जे

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में बैंक खाते से रकम गायब होने पर बैंक शाखा में जोरदार हंगामा; जांच की मांग

एसजी ने वांगचुक के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके को ठप करने से रोकना जरुरी है। क्या वांगचुक चाहते हैं कि लद्दाख, नेपाल और बांग्लादेश बन जाए। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वांगचुक युवाओं को आत्मदाह के लिए उकसा रहे थे। ऐसे कामों की इजाजत नहीं दी जा सकती है। मेहता ने कहा कि सोनम वांगचुक पाकिस्तान और चीन से घिरे इलाके में बैठकर कह रहे हैं कि भारतीय सेना कमजोर है। ये बयान काफी आपत्तिजनक हैं।

ये भी पढ़ें  शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या—डरें नहीं, इन सरल उपायों से पाएं शनि देव का आशीर्वाद

 

सुनवाई के दौरान 8 जनवरी को वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चौरी-चौरा कांड का जिक्र करते हुए कहा था कि हिंसा के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तत्काल वापस ले लिया था। आपको याद होगा कि गांधीजी ने भी ऐसा ही किया था। जब चौरी-चौरा की घटना के बाद हिंसा हुई थी, तो उन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही किया था। सिब्बल ने कहा कि हिरासत में लेने के 28 दिन बाद उनको हिरासत में लेने के आधार बताए गए जो कानूनी समय-सीमा का साफ उल्लंघन है। सिब्बल ने कहा कि कानून यह है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर हिरासत में लिया गया है अगर आरोपी को उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो हिरासत का आदेश रद्द हो जाता है। उच्चतम न्यायालयने अपने कई फैसलों में यह बात कही है।

 

याचिका सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दायर किया है। याचिका में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर, 2025 को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, सोनम वांगचुक राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद हैं। गीतांजलि ने अपने पति को रिहा करने की मांग की है। गीतांजलि ने याचिका में कहा है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के एक हफ्ते के बाद भी उनके स्वास्थ्य के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लद्दाख में हुई हिंसा के बाद हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

नोएडा।  विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव मनाया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर सीवर पानी के शोधन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने आम्रपाली सफायर सोसाइटी पर लगाया 73.40 लाख का जुर्माना, STP संचालन न करने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए