कानपुर (KANPUR): बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री की हिरासत पर बवाल, 7 घंटे तक वकीलों ने घेरा थाना, 10 थानों की फोर्स तैनात
कानपुर। शहर के नवाबगंज थाने में शनिवार शाम उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को हत्या के एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सैकड़ों अधिवक्ता थाने पहुँच गए और जमकर नारेबाजी की। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कमिश्नर को मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा और एहतियातन 10 थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनात की गई।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) विनोद कुमार सिंह के अनुसार, साल 2021 में एनआरआई सिटी क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की मांग पर दोबारा विवेचना शुरू की गई है। नई जांच में कुछ नए नाम सामने आए हैं, जिनमें अधिवक्ता राकेश तिवारी और दो कारोबारियों के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह केवल पूछताछ का हिस्सा था, गिरफ्तारी नहीं। हालांकि, वकीलों ने इसे सीधा उत्पीड़न करार दिया।
वकीलों की चेतावनी: "नहीं सुधरा प्रशासन तो होगा विधानसभा घेराव"
बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी सबूत के अधिवक्ताओं को फंसाने की साजिश रच रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला, तो सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी और मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। करीब 7 घंटे चले भारी हंगामे और पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात पूर्व महामंत्री को छोड़ दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां