मुजफ्फरनगर के गुप्ता कैफ़े का पक्ष: “रोज़ इन से जोड़ना ग़लत, हमारे यहाँ कोई अनैतिक गतिविधि नहीं”

On

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र स्थित गुप्ता कैफ़े के संचालकों ने कहा है कि उनके प्रतिष्ठान को बार-बार ‘रोज़ इन’ प्रकरण से जोड़कर दिखाना तथ्यहीन और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश है। कैफ़े प्रबंधन का कहना है कि उनके यहाँ न तो कभी कोई अनैतिक गतिविधि हुई और न ही ऐसी किसी गतिविधि का कोई प्रमाण सामने आया है।

गुप्ता कैफ़े के नीरज कुमार गुप्ता द्वारा जाति लिखित बयान के अनुसार, बीते दिनों कुछ राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस मौके पर पहुँची थी। जांच के दौरान कैफ़े और उससे जुड़े पार्टी हॉल में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टिंग में गुप्ता कैफ़े को ‘रोज़ इन’ जैसे मामलों के समानांतर रखकर प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सरासर गलत है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

ये भी पढ़ें  अमेरिका ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा है, सभी विकल्प खुले : ट्रंप

प्रबंधन का कहना है कि जिस दिन हंगामा हुआ, उस समय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी। कुछ लोगों द्वारा आपसी रंजिश के चलते कैफ़े में हंगामा किया गया और करीब 15–20 मिनट बाद पुलिस पहुँची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। बाद में की गई जांच में न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी प्रकार का ठोस सबूत सामने आया, फिर भी पूरे मामले को गंभीर आपराधिक गतिविधि की तरह प्रचारित किया गया।

ये भी पढ़ें  शामली में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त; पेट्रोल पंपों पर 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' का कड़ाई से होगा पालन

कैफ़े प्रबंधन ने कहा है कि गुप्ता कैफ़े कोई होटल या लॉज नहीं है। यहाँ ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्टी हॉल में मौजूद कमरे केवल कार्यक्रमों की व्यावहारिक जरूरतों—जैसे सामान रखने, कपड़े बदलने या अल्प विश्राम—के लिए होते हैं। इन्हें गलत अर्थों में पेश करना तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने जैसा है।

जबरन घुसने और महिला स्टाफ से बदसलूकी का आरोप

प्रबंधन का आरोप है कि पुलिस के पहुँचने से पहले कुछ लोग जबरन निजी परिसर में घुसे, कमरों और केबिन्स को खोला गया और मौके पर मौजूद महिला मैनेजर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यह न केवल निजी संपत्ति का उल्लंघन है, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा भी है।

पुलिस जांच का हवाला

कैफ़े प्रबंधन का कहना है कि पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक से पूछताछ की थी, जिसने स्पष्ट किया कि वह केवल कॉफी पीने आया था। इसके बावजूद, बिना किसी ठोस जांच और सबूत के मामले को लगातार तूल दिया गया।


गुप्ता कैफ़े प्रबंधन ने मांग की है कि उनके प्रतिष्ठान को रोज़ इन जैसे मामलों से जोड़कर न दिखाया जाए।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली। एडीआरएम ने सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन के नवीन कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे मिली...
शामली 
एडीआरएम ने शामली रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द लोकार्पण के निर्देश

शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

शामली। सोमवार को एक बार फिर आसमान में घना कोहरा छाए रहने से सर्दी का सितम बढ़ गया। दिनभर...
शामली 
शामली में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का कहर, तापमान में आई तीन डिग्री की गिरावट

जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं जो लुक्स में शानदार हो भरोसे में मजबूत हो और...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में रिकॉर्ड बिक्री वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी लोगों की पहली पसंद, फीचर्स इंजन और कीमत ने जीता भरोसा

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

नोएडा।  विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित वेटलैंड में प्रकृति और पक्षियों का उत्सव मनाया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर वेटलैंड में विश्व वेटलैंड दिवस पर बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयोजन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-16बी स्थित अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर एसटीपी न चलाने, सीवरेज को शोधित किए बिना...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स (एपीवाई रियल्टी) पर 54.32 लाख की पेनल्टी, बंद STP और कचरा प्रबंधन में लापरवाही

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता कश्यप की हत्या से इलाके में सनसनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में भाकियू की जिलाध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, ईंट से कूचकर उतारा मौत के घाट

वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

   वाराणसी। यूपी सरकार की कैबिनेट के भीतर ही सियासी महाभारत छिड़ गई है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में यूपी के दो मंत्री आमने-सामने: वोट बिकने की दुकान बताओ’, ‘लोहे की चोरी का इतिहास मत भूलो’ !

अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ ।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अंतिम संस्कार के विवाद में पुलिस पर हमला, महिलाओं समेत 23 आरोपित गिरफ्तार

सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए

सहारनपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 15.42 लाख रुपये की साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी: युवक से 15.42 लाख रुपये ठगे गए