शामली में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सख्त; पेट्रोल पंपों पर 'नो हेलमेट-नो फ्यूल' का कड़ाई से होगा पालन
शामली: जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उन स्थानों पर विशेष सुधारात्मक कार्यवाही करने को कहा जहाँ अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और मानक के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजकुमार सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां