मुजफ्फरनगर में क्रूरता की हदें पार: सीएमओ दफ्तर के पास कट्टे में मिला गौवंश का जला शव, हिंदूवादी संगठनों का जोरदार हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के पास शनिवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहाँ कूड़े के ढेर के पास एक गौवंशीय बछड़े का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह जली हुई अवस्था में बरामद हुआ। घटना की जानकारी फैलते ही शहर में तनाव फैल गया और भारी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता व गौसेवक मौके पर जमा हो गए।

जीवित जलाकर हत्या की आशंका, संगठनों में भारी रोष

ये भी पढ़ें  राजस्थान के 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी से राहत

मौके पर पहुँचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल और गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि गौवंश को किसी कट्टे में भरकर यहाँ लाया गया और फिर उसे जीवित जलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह और गौ सेवक राहुल धीमान ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली घृणित करतूत है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार गौवंश संरक्षण के बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य प्रशासनिक कार्यालयों के पास इस तरह की घटना होना सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

ये भी पढ़ें  सोना-चांदी बाजार में मची भारी तबाही, एक ही दिन में सोना ₹20,323 और चांदी ₹1.06 लाख टूटी

सीएमओ कराएंगे एफआईआर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

ये भी पढ़ें  सोने-चांदी की गिरावट और ज्योतिष, ग्रहों की चाल ने बिगाड़ा बाजार, क्या कहता है आपका भविष्य ?

हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस कृत्य से बेहद आहत हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने और कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं।

नगर कोतवाल बबलू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव को किसी अन्य स्थान से लाकर रात के अंधेरे में यहाँ फेंका गया है। पुलिस ने टीम गठित कर दी है और दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। गौसेवकों ने नगर पालिका से मांग की है कि लावारिस गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान सुनिश्चित किया जाए।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

  श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल लोग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बडगाम में केंद्र के साथ कश्मीर घाटी में 4.8 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा के एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। शराब...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा एलिवेटेड रोड पर 'शराबी' रईसजादों की गुंडागर्दी: फैमिली का पीछा कर महिलाओं को दी 'फ्लाइंग किस', दो गिरफ्तार

पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और आसपास के जनपदों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में मौसम का 'यू-टर्न': मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलामत गेट स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लग...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। नानौता थाना क्षेत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  सहारनपुर 
सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो चचेरे भाइयों की मौत, तीन घायल, नानौता में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक डेयरी संचालक के साथ तीन लाख रुपये की लूट और फायरिंग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डेयरी संचालक से 3 लाख की लूट या जीजा-साले की जंग? पुलिस जांच में उलझा मामला

राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

सोनभद्र। त्रेता युग की पौराणिक कथाओं में तो राम-रावण युद्ध धर्म और अधर्म की जीत का प्रतीक है, लेकिन उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर