लोकसभा अध्यक्ष के अखिलेश का माइक करा दिया बंद, राहुल के समर्थन में बोल रहे थे, चीन को लेकर हुआ हंगामा
नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सोमवार को उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का माइक बंद करा दिया गया। अखिलेश चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर खुली बहस की वकालत कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सदन में पूरी होने से पहले ही स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें टोकते हुए माइक बंद करा दिया।
अखिलेश ने पूर्व समाजवादी नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस और मुलायम सिंह यादव हमेशा आगाह करते रहे हैं कि भारत को चीन से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो चीन ने पहले भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।
इसी दौरान जब अखिलेश यादव लगातार अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया, जबकि सदन में मौजूद अन्य नेताओं की आवाज सुनाई देती रही। इसे लेकर विपक्षी खेमे में नाराज़गी साफ दिखाई दी।
दरअसल, इससे पहले राहुल गांधी ने अपने भाषण में डोकलाम में चीनी टैंकों के भारतीय सीमा तक पहुंचने का जिक्र किया था। उन्होंने यह दावा पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब के हवाले से किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के भाषण और उस पर आपत्तियों को लेकर लोकसभा में करीब 46 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसी हंगामे के बीच राहुल के समर्थन में खड़े अखिलेश यादव का माइक बंद किया जाना विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर भी विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां